{"_id":"581749e04f1c1bae314359c1","slug":"kabaddi-world-cup-star-ajay-thakur-accorded-warm-welcome-in-ghumarwin-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्व कप हीरो अजय की झलक पाने को हर कोई दिखा बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी विश्व कप हीरो अजय की झलक पाने को हर कोई दिखा बेताब
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी विश्वकप में भारत को विजेता बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी अजय ठाकुर को घुमारवीं पहुंचने पर लोगों ने पलकों पर बिठाया। पटाखे फोड़कर और फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अजय ठाकुर व उनके कोच नंद लाल ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। अजय ठाकुर यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
अजय ठाकुर का घुमारवीं गांधी चौक के समीप एकत्रित हुए सैकड़ों लोगों ने पटाखे फोड़कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में एकत्रित हुए कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर की एक झलक पाने को सब बेताब थे। इस मौके पर उपस्थित युवाओं और अऽ्य लोगों को अजय ठाकुर ने कबड्डी विश्व कप के ऐतिहासिक पलों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की अपील की, जिससे वे मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहें। उन्होंने कबड्डी में यहां तक पहुंचाने का श्रेय अपने पिता छोटू राम, भाई अमित, कोच नंद लाल ठाकुर व कृष्ण सिंह को दिया। इधर, अजय ठाकुर के कोच नंद लाल ठाकुर ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
अजय ठाकुर ने प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का सिर ऊंचा किया है। विश्व कप के फाइनल के दौरान एक समय भारत की कबड्डी टीम ईरान से पिछड़ रही थी। लेकिन, दूसरे हाफ में इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश के अजय ठाकुर का प्रदर्शन काबिलेतारीफ था, जिनकी बदौलत इंडिया ने ईरान के पंजे से विश्व कप छीन लिया।
समारोह में हिमाचल कबड्डी संघ के प्रवक्ता रविंद्र भट्टा ने कहा कि कबड्डी विश्व कप में अजय ठाकुर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने विश्व कप में कुल 65 प्वांइट अर्जित किए। जिसमें अकेले फाइनल में ही अजय ने 14 प्वांइट हासिल किए। इस मौके पर नंद लाल ठाकुर, कृष्ण सिंह राठौर,जयपाल चंदेल, संजीव व कृष्ण लाल सहित सचिन चौधरी को भी सम्मानित किया।