फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kabaddi star Ritu Negi weds with Haryana's Rohit Gulia in poanta himachal

सिरमौर: कबड्डी स्टार रितु नेगी ने हरियाणा के रोहित गुलिया के साथ लिए सात फेरे

Sat, 23 Apr 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

रितु नेगी सिरमौर जिले की शिलाई की रहने वाली हैं और वह रेलवे टीम की खिलाड़ी हैं। रोहित गुलिया भी इंडियन रेलवे की टीम के लिए ही खेलते हैं। दोनों ने पांवटा साहिब के एक होटल में सात फेरे लिए।
 

विज्ञापन
Kabaddi star Ritu Negi weds with Haryana's Rohit Gulia in poanta himachal
कबड्डी स्टार रितु नेगी ने हरियाणा के रोहित गुलिया के साथ लिए सात फेरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी ने हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया के साथ सात फेरे लिए। पांवटा साहिब के एक होटल में हुए विवाह समारोह में टीम इंडिया के लिए कई बार खेल चुके स्टार कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी, हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष नीटू बारंटा, हिमाचल कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव और सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, कबड्डी कोच पूर्ण ठाकुर के अलावा शिलाई के पूर्व भाजपा विधायक बलदेव तोमर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


रोहित गुलिया के साथ हरियाणा के पानीपत से बरात में उनके कोच मेहर सिंह गुलिया के अलावा प्रो कबड्डी के कई खिलाड़ी भी पांवटा पहुंचे थे। रितु नेगी सिरमौर जिले की शिलाई की रहने वाली हैं और वह रेलवे टीम की खिलाड़ी हैं। रोहित गुलिया भी इंडियन रेलवे की टीम के लिए ही खेलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed