फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kabaddi player and arjun award winner Ritu Negi became an inspiration for the youth

Youth Day: एशियाई खेलों में देश को दिलाया स्वर्ण पदक, युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी

Fri, 12 Jan 2024 12:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिरमौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दुर्गम इलाके के एक छोटे से गांव की रितु नेगी को 9 जनवरी को देश के दूसरे बड़े खेल सम्मान से नवाजा गया।  

विज्ञापन
Kabaddi player and arjun award winner Ritu Negi became an inspiration for the youth
रितु नेगी को मिला अर्जुन पुरस्कार(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में अक्तूबर में हुए एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जिताने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित रितु नेगी ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। रितु नेगी आज सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दुर्गम इलाके के एक छोटे से गांव की रितु नेगी को 9 जनवरी को देश के दूसरे बड़े खेल सम्मान से नवाजा गया। पिता भवान सिंह नेगी और माता पूर्णिमा नेगी के घर 30 मई 1992 को जन्मीं रितु नेगी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल शिरोग में हुई।

विज्ञापन


इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई से नौवीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद उनका बिलासपुर छात्रावास के लिए चयन हुआ। जहां उन्हें खेलों में हिस्सा लेने के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2014 में वह इंडियन रेलवे के लिए चुनी गईं। 2022 में उनका विवाह कबड्डी स्टार हरियाणा के पानीपत निवासी रोहित गुलिया के साथ हुआ। 2014 से वह भारतीय रेलवे से खेल रही हैं। पिता भवान सिंह नेगी के अनुसार बेटी को सम्मान से नवाजा जाना पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


रितु नेगी की उपलब्धियां
2007 में रितु नेगी ने हिमाचल टीम से हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया।
2011 में मलयेशिया में थर्ड जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (अंडर-20) में भारत ने रितु की कप्तानी में गोल्ड जीता।
2018 में 18वीं एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक जीता।
2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
2023 में उन्हें फिर कप्तानी मिली और चीन में टीम ने देश के लिए गोल्ड जीता।

Kabaddi player and arjun award winner Ritu Negi became an inspiration for the youth
रितु नेगी महाराजा राजेंद्र प्रकाश मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित - फोटो : संवाद

रितु नेगी महाराजा राजेंद्र प्रकाश मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित
कबड्डी स्टार रितु नेगी गुरुवार को नाहन पहुंचीं। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। वह अपने परिजनों के साथ महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश की 113वीं जयंती के मौके पर शाही महल नाहन में सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे लक्ष्यराज ने रितु नेगी और नशे के खिलाफ सराहनीय काम करने के लिए सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को महाराजा राजेंद्र प्रकाश मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया। अवार्ड में प्रशस्ति पत्र के अलावा 11,000 रुपये की नकद राशि भी दी गई।

राष्ट्रपति से पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि : रितु
रितु नेगी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। हर खिलाड़ी का ये सपना होता है। आज खेलों का स्वरूप बदला है और इसमें बहुत संभावनाएं हैं। अच्छी सुविधाएं हैं। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed