फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kabaddi game will not shift from Sai Bilaspur, Notification issued

Sports Authority India: साई बिलासपुर से शिफ्ट नहीं होगा कबड्डी खेल, अधिसूचना जारी

Tue, 09 May 2023 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 05:14 PM IST
सार

 कबड्डी खेल के प्रशिक्षण के लिए ढांचा नहीं होने से इस प्रशिक्षण केंद्र से कबड्डी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। साई की ओर से पहले कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या शून्य कर दी थी। 

विज्ञापन
Kabaddi game will not shift from Sai Bilaspur, Notification issued
साई ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से कबड्डी खेल को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। साई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2023-24 के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या 20 कर दी है। कबड्डी खेल के प्रशिक्षण के लिए ढांचा नहीं होने से इस प्रशिक्षण केंद्र से कबड्डी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। साई की ओर से पहले कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या शून्य कर दी थी। इससे माना जा रहा था कि इस सेंटर में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण बंद कर वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 18 खिलाड़ियों को साई के सोनीपत एक्सीलेंस सेंटर या गांधीनगर शिफ्ट किया जाएगा। मामला सामने आने के बाद पूर्व खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने भी कबड्डी को शिफ्ट न करने की मांग उठाई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी स्वयं सेंटर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बिलासपुर में उत्तर भारत का एकमात्र कबड्डी साई ट्रेनिंग सेंटर हैं। यहां साल 1987 से कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सेंटर से भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे पद्मश्री अजय ठाकुर, रवि शर्मा सहित करीब आधा दर्जन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। इसके अलावा सैकड़ों राष्ट्रीय खिलाड़ी भी निकले हैं। वर्तमान प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में खेल रहे हैं। बिलासपुर साई सेंटर के सात खिलाड़ी पिछले साल खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमाचल टीम के हिस्सा थे। उधर, साई ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि साई की ओर से इस साल के लिए सेंटर में कबड्डी के 20 और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की संख्या भी 20 कर दी गई है। दोनों खेलों का प्रशिक्षण नियमित रूप से चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed