फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jyoti from Nirmand has been selected as a Flying Officer in the Air Force; here's how she achieved this milest

Kullu: निरमंड की ज्योति का वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हुआ चयन, ऐसे हासिल किया मुकाम

Fri, 06 Feb 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 06:37 PM IST
सार

कुल्लू जिले के उपमंडल निरमंड की ज्योति (जागृति) का चयन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। 

विज्ञापन
Jyoti from Nirmand has been selected as a Flying Officer in the Air Force; here's how she achieved this milest
निरमंड की ज्योति - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल निरमंड की ज्योति (जागृति) का चयन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। ज्योति ने कई वर्षों की कड़ी मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफलता पाई है। ज्योति के चयन से परिजनों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। ज्योति ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। साथ ही एनसीसी एयर विंग जॉइन कर एनसीसी सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो प्लेन की ओर से को-पायलट के निर्देशन में चंडीगढ़ में 40-40 मिनट की दो सुरक्षित उड़ानें, ओवरटेकिंग और सुरक्षित लैंडिंग सफलतापूर्वक कर दिखाई। ज्योति के पिता तेजा देव और माता अरुणा देवी का कहना है कि इस सफलता के लिए ईष्ट देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रही। ज्योति के पिता तेजा देव वर्तमान में आईटीबीपी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर देश की उत्तर पूर्वी सीमा पर तैनात हैं और वर्ष 2010-11 में संयुक्त राष्ट्र संघ की भारतीय शांति सेना के विदेशी मिशन के अंतर्गत अफ्रीका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ज्योति की माता अरुणा देवी एक गृहिणी हैं। 

विज्ञापन

किन्नौर के आशीष नेगी की स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में नियुक्ति
किन्नौर के कटगांव निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष नेगी पुलिस विभाग में सेवाएं देंगे। आशीष ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में नियुक्ति पाई है। आशीष ने कड़ी मेहनत के बूते अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 2024 में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए हैं। आशीष नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवा पीढ़ी को खेल की ओर भी अपना ध्यान देना चाहिए, तभी युवा नशे से दूर रह सकते हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed