फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Justice Ravi Malimath appointed as acting chief justice of himachal high court

न्यायाधीश मलिमथ बने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Mon, 28 Jun 2021 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 09:32 PM IST
सार

हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति मलिमथ का जन्म 25 मई 1962 को हुआ था।

विज्ञापन
Justice Ravi Malimath appointed as acting chief justice of himachal high court
न्यायाधीश रवि मलिमथ - फोटो : https://hphighcourt.nic.in/

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठम न्यायाधीश रवि मलिमथ को प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना एक जुलाई से लागू होगी। हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति मलिमथ का जन्म 25 मई 1962 को हुआ था।

विज्ञापन


उन्होंने 28 जनवरी 1987 को कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। इन्होंने बतौर अधिवक्ता संवैधानिक, सिविल, आपराधिक, श्रम और सेवा मामलों में महारथ हासिल की। इन्हें 18  फरवरी 2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


मार्च 2020 में इन्हें उत्तराखंड के उच्च न्यायालय के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। इन्होंने 5 मार्च 2020 को उत्तराखंड के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। 28 जुलाई 2020 को इन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इन्होंने प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर 7 जनवरी को कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed