{"_id":"70651da90264b7d79147ee0c5850d4cc","slug":"just-go-on-a-trip-to-shrikhand-mahadev-endanger-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी श्रीखंड महादेव की यात्रा से करें तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी श्रीखंड महादेव की यात्रा से करें तौबा
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिला में हर वर्ष होने वाली श्रीखंड महादेव की यात्रा को अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में देश विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं को प्रशासन ने हिदायत दी है कि वह समय से पूर्व यात्रा शुरू करके अपनी जान जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार नित्थर की अगुवाई में एक दल सुरक्षा के मद्देनजर श्रीखंड क्षेत्र का जायजा लेने भेजा गया है। यह टीम 9 जुलाई को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट की गहनता से पड़ताल के बाद ही यात्रा की आधिकारिक तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंनों कहा कि उम्मीद है कि 15 या 16 जुलाई के बाद ही प्रशासनिक तौर पर यात्रा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सभी तरह की सुविधाएं यहां प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 18 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर श्रीखंड महादेव के दर्शन श्रद्वालु करते हैं।
मगर हर वर्ष यात्रियों की लापरवाही और जटिल परिस्थितियों के कारण कई श्रद्वालुओं की मौत हो जाती है। इसको देखते हुए थाचड़ु में डाक्टर की तैनाती भी की जाती है। जिससे की किसी के भी बीमार होने पर उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।
मगर प्रशासन द्वारा तय समयसीमा के बाद यहां पर न ही टैंटों की उचित व्यवस्था होती है और न ही किसी भी प्रकार की मेडिकल सुविधा उपलब्ध होती है।
यही वजह है कि प्रशासन ने श्रद्वालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने के बाद ही श्रीखंड महादेव के दर्शन को निकले।