फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   junior North Zone under-14 football tournament held in mandi himachal.

यहां होगा रोमांच का खेल, दिग्गज भिड़ेंगे

Tue, 02 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 02 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
junior North Zone under-14 football tournament held in mandi himachal.

एमएलएसएम कॉलेज ग्राउंड में 12 से 19 दिसंबर तक कोका कोला सब जूनियर नॉर्थ जोन अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट होगा।

विज्ञापन


प्रदेश फुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित पाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्रुप ए में मेजबान हिमाचल के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और ग्रुप बी में पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की टीमें होंगी।

ग्रुप में टॉप करने वाली टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को सब कमेटियां बनाई गई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को वर्ष 2017 में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबाल संघ से पर्यवेक्षक विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। सेंट्रल एकाउंट जरनल (कैग) प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से खेलेगी। उन्होंने कहा कि कैग की टीम फेडरेशन कप, रोवर्स कप और बिट आई लीग में हिमाचल से भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में प्रदेश फुटबाल संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने एमएलएसएम कॉलेज ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया।


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा पदाधिकारियों के ठहरने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सीपी कौशल, पीआरओ सत्यदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजेश जम्बाल, विजय शमशेर भंडारी, सुरेश कुमार, संयुक्त सचिव मनीश शर्मा, जिला फुटबाल संघ मंडी के अध्यक्ष लीला बिलास शर्मा, महासचिव पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed