फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Junior Handball Competition: Indian team became Asian Champion under the captaincy of Himachal's Priyanka Thakur

जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता: हिमाचल की प्रियंका ठाकुर की कप्तानी में एशियन चैंपियन बनी भारतीय टीम

Mon, 14 Mar 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

 कजाकिस्तान में 16वीं जूनियर एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले भारत ने थाइलैंड को 41-18 के बड़े अंतर से हराया। भारतीय टीम में कप्तान प्रियंका ठाकुर सहित पांच खिलाड़ी हिमाचल से थीं। 

विज्ञापन
Junior Handball Competition: Indian team became Asian Champion under the captaincy of Himachal's Priyanka Thakur
जूनियर हैंडबाल में एशियन चैंपियन बनी भारतीय टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 भारत की जूनियर महिला हैंडबाल टीम ने इतिहास रच दिया है। कजाकिस्तान में 16वीं जूनियर एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले भारत ने थाइलैंड को 41-18 के बड़े अंतर से हराया। भारतीय टीम में कप्तान प्रियंका ठाकुर सहित पांच खिलाड़ी हिमाचल से थीं। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पहली बार विश्वकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्वीट किया कि इतिहास बन गया है, हमारी भारतीय महिला जूनियर टीम ने कजाकिस्तान में 16वीं एशियाई महिला जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और पहली बार विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन


इस जीत से भारत ने गोल अंतर से ईरान को पीछे छोड़ दिया और विजेता का खिताब अपने नाम किया। कजाकिस्तान के अल्माटी में महिला एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 7 मार्च को शुरू हुई थी। भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया। भारतीय हैंडबाल संघ के अध्यक्ष जगन मोहन राव ने कहा कि भारतीय टीम का दिल्ली पहुंचने पर शानदार स्वागत किया जाएगा। बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी प्रियंका ठाकुर भारतीय टीम की कप्तान हैं। संघ ने भारतीय कनिष्ठ महिला हैंडबाल टीम और मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी भावना शर्मा, जस्सी, चेतना, संजना, कोच स्नेहलता और सचिन चौधरी को स्वर्ण पदक के लिए बधाई दी। स्नेहलता ने बताया कि बिलासपुर की पांच खिलाड़ियों ने खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed