{"_id":"60b2815c8ebc3e1f58271f5c","slug":"jungles-in-chail-catches-fire-villager-and-forest-employees-come-to-rescue-shimla-city-news-sml3718544107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग ने किया काबू
विज्ञापन
चायल (सोलन)। गर्मी बढ़ते ही चायल क्षेत्र के जंगल आग से दहकने लगे हैं। शुक्रवार देर रात बांजनी पंचायत के चेवण गांव के जंगल में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात ही आग पर काबू पा लिया। अभी सभी वापस घर लौटे ही थे कि शनिवार सुबह तेज हवाओं के चलते फिर जंगल में आग भड़क गई। यह आग स्थानीय लोगों के खेतों तक पहुंच गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम फिर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय पंचायत उप प्रधान राधा कृष्ण ने कहा कि वनकर्मी वासुदेव शर्मा, सुरेश कुमार और महिला वनकर्मी समेत वन विभाग की टीम ने जान जोखिम में डालकर जंगल और घासनी को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
कहा कि स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में पूरा सहयोग दिया है। इस दौरान स्थानीय निवासी प्रकाश चंद, नरेंद्र कुमार, ज्ञानचंद, जगदीश कुमार, बलदेव कुमार, गौरी दत्त, इंद्र कुमार, मोहित कुमार, रमा चौहान आदि भी आग बुझाने के काम में जुटे रहे।