फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jubbal-Kotkhai by election results live update today, rohit thakur won

जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर जीते

Tue, 02 Nov 2021 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 06:25 PM IST
सार

जुब्बल-कोटखाई में कुल 56,612 मत पड़े। इसमें से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 29,955 मत हासिल किए। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 मत पड़े। हैरान करने वाला पहलू यह रहा है कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार की प्रत्याशी नीलम सरैईक यहां अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई। 

विज्ञापन
Jubbal-Kotkhai by election results live update today, rohit thakur won
कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6293 मतों से विजयी हुए हैं। यहां उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा के साथ रहा। जबकि भाजपा को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हालांकि चेतन बरागटा ने यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 23662 मत हासिल कर हारने के बावजूद सबका दिल जरूर जीत लिया है।  जुब्बल-कोटखाई में कुल 56,612 मत पड़े। इसमें से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 29,955 मत हासिल किए।

विज्ञापन


इसमें निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 मत पड़े। हैरान करने वाला पहलू यह रहा है कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार की प्रत्याशी नीलम सरैईक यहां अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई। उन्हें महज 2644 मत ही मिले। इसके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 175 मत पड़े। जबकि 176 मत नोटा में पड़े। मंगलवार सुबह मतों की गणना कोटखाई क्षेत्र के रतनाड़ी पोलिंग बूथ से शुरू हुई है। इसमें सबसे पहले कोटखाई के 57 पोलिंग बूथों का परिणाम दस दौर में आया।
विज्ञापन


इसमें चेतन बरागटा को 4163 मतों की बढ़त मिली। इसके बाद नावर क्षेत्र के 18 पोलिंग बूथों पर पडे़ मतों की गणना का कार्य हुआ। नावर से रोहित ठाकुर ने 3010 मतों की बढ़त ली। अंत में जुब्बल क्षेत्र के 52 मतदान केंद्रों पर पड़े मतों की गिनती का कार्य आरंभ हुआ। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने निर्णायक 7253 मतों की लीड हासिल कर सीट अपने नाम की। इसके अलावा 890 वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी ने 190 मतों की बढ़त हासिल की। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6293 मतों से जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर ने 20 हजार की लीड से दी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। विस क्षेत्र के लोगों ने मंडी लोस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को करीब 20 हजार मतों की लीड देकर लोकसभा भेजा है। मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस को रामपुर विस क्षेत्र के ऐतिहासिक लीड मिली है। प्रतिभा सिंह की जीत के बाद रामपुर शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजयी रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को भारी लीड देकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी है। मंडी संसदीय सीट के 17 विस क्षेत्रों में रामपुर ही ऐसा विस क्षेत्र रहा, जहां से कांग्रेस को सबसे अधिक लीड प्राप्त हुई है। मंगलवार को रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई, जो दोपहर तक चली।


मतगणना के 26 राउंड में भाजपा हर बार पिछड़ती ही नजर आई। यह लीड केवल रामपुर तक ही सीमित नहीं रही बल्कि समूचे मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को बढ़त मिली है। रामपुर में हुई मतगणना में कांग्रेस को पहले दौर में 1198 मतों की बढ़त मिली और यह सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया। रामपुर विस क्षेत्र में कुल 44112 मत पड़े थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 31507, भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर को कुल 11552, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी अंबिका श्याम को 407, मुंशी राम को 90, अनिल कुमार को 56 और सुभाष मोहन स्नेही को 110 मत पड़े। 400 लोगों ने नोटा में दबाया। कांग्रेस भी शुरू हो से ही प्रचार के दौरान श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांग रही थी। प्रदेश की सत्ता में भले ही भाजपा के हाथों में है, लेकिन विस क्षेत्र की जनता ने वीरभद्र सिंह को सही मायने में श्रद्धांजलि दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed