फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jubbal kotkhai by election independent candidate chetan bragta strategy

उपचुनाव: भाजपा के दांव से ही भगवा ब्रिगेड को चित करने में जुटे चेतन

Mon, 18 Oct 2021 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, शिमला
प्रखर दीक्षित, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक रहे चेतन बरागटा इस समय सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं। भाजपा के खिलाफ टीम चेतन भगवा झंडे और पटकों का सेब का प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
jubbal kotkhai by election independent candidate chetan bragta strategy
चेतन बरागटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव की सबसे हॉट सीट बन चुकी जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के ही हर दांव से पार्टी से बागी चेतन बरागटा भगवा ब्रिगेड को पटकनी देने में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर रैलियों की भीड़, सियासी उठापटक और भगवा पटका तक भाजपा की कमान के हथियार माने जाते थे। इन्हीं के बल पर भाजपा विपक्षियों पर भारी पड़ती थी। लेकिन प्रत्याशी के नाम के एलान के बाद से चेतन हर वह दांव चल रहे हैं, जो भाजपा के कमल के फूल की राह का रोड़ा बन रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक रहे चेतन बरागटा इस समय सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं। भाजपा के खिलाफ टीम चेतन भगवा झंडे और पटकों का सेब का प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। चेतन रैलियां भी ताबड़तोड़ कर रहे हैं। आम तौर पर चुनावों में भाजपा दूसरे दलों से लोगों को तोड़कर सियासी दांव-पेच करती दिखती थी लेकिन चेतन ने भाजपा की पूरी टीम तोड़कर उसे बैकफुट पर ला दिया है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद भाजपा ने उन्हें भी हाईजैक करने की कोशिश की लेकिन चुनाव में अब चेतन वीरभद्र के नाम के नारे लगाकर कभी रोहड़ू का हिस्सा रहे नावर क्षेत्र के लोगों में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जाहिर है, भाजपा के पास जिन चीजों की महारत थी, आज की तारीख में उनका ही एक पुराना महारथी उन्हीं दांव-पेच को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर चित करने में जुटा हुआ है। फिलहाल भाजपा के आला नेता क्षेत्र में संगठन को फिर से खड़ा करने में जुटे हुए हैं। देखना यह है कि कब तक भाजपा फिर से अपने पैरों पर खड़ी होती है और अपने प्रचार को तेज कर सियासी संग्राम में वापसी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed