फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda Will Tour to Himachal on 12th May.

इस खास काम से हिमाचल आ रहे हैं जेपी नड्डा, करेंगे जनसभा

Thu, 11 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 11 May 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda Will Tour to Himachal on 12th May.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 12 मई को हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे मंडी के नेरचौक में न्यूमोकोकल वैक्सीन कार्यक्रम की लॉंचिंग करेंगे। बद्दी में सीडीएससीओ (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन) के रीजनल ऑफिस की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नेरचौक और बद्दी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 12 मई देर रात को बिलासपुर के विजयपुर अपने घर पहुंचेंगे। 13 मई को सुबह 8.30 बजे नेरचौक जाएंगे।
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से वे न्यूमोकोकल वैक्सीन कार्यक्रम लांच करेंगे। पहले चरण में हिमाचल के सभी 12 जिलों के साथ बिहार के 17 तथा उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में यह कार्यक्रम शुरू होगा। नड्डा प्रस्तावित कैंसर केयर यूनिट की स्थापना को लेकर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद 4 बजे नेरचौक में जनसभा करेंगे। उनका रात्रि ठहराव विजयपुर स्थित अपने आवास में होगा। 14 मई को नड्डा सुबह 8.30 बजे बद्दी रवाना होंगे। यहां 11 बजे सीडीएससीओ के रीजनल ऑफिस की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह चंडीगढ़ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed