{"_id":"decdea3f218c1350e85472ad050a0476","slug":"jp-nadda-will-celebrate-new-year-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर वोट डालने अपने गांव आएंगे नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर वोट डालने अपने गांव आएंगे नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा नड्डा नए साल पर बिलासपुर में होंगे। नए साल के जश्न के अलावा वह पंचायत चुनाव के लिए मतदान भी करेंगे। इसके पश्चात वापस दिल्ली लौटेंगे। पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर उनका दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
वह बुधवार शाम बिलासपुर पहुंचेंगे। नड्डा 30 दिसंबर को दिल्ली से बिलासपुर के लिए निकलेंगे। दोपहर को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में वह ऑनलाइन ओपीडी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 30 दिसंबर शाम को वह स्थानीय सर्किट हाउस में रहेंगे। 31 दिसंबर को वह दिन भर बिलासपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन वह फिर बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उधर, पंचायत चुनाव में उनके आने की सूचना मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर छा गई है। नड्डा पहली जनवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद यहां से वापस लौटेंगे। मीडिया प्रभारी एवं जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने उनके आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन