फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda took feedback on Corona crisis in Himachal pradesh today

कोरोना संकट के बीच जेपी नड्डा ने जाना हिमाचल का हाल

Thu, 20 May 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 May 2021 07:18 PM IST
सार

वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
JP Nadda took feedback on  Corona crisis in Himachal pradesh today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकटकाल के चलते सभी परिस्थितियों का फीडबैक लिया। उन्होंने प्रदेश में चल रहे सेवा ही संगठन भाग दो के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कश्यप ने कहा कि पूरे देश में करोड़ों कार्यकर्ता और प्रदेश में लाखों कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में जनता की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यक्रम को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। भाजपा प्रदेश भर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से लगातार संपर्क में है और उनके मनोबल को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में जहां भाजपा कार्यकर्ता राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं, वहीं मास्क और सैनिटाइजर वितरण कर जनता को इस महामारी से जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने खाद सब्सिडी बढ़ाने के लिए  प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया। डीएपी खाद पर सब्सिडी 140 प्रतिशत बढ़ाई गई है। अब किसानों को डाईअमोनिया फास्फेट पर 700 रुपये प्रति बोरी अधिक सब्सिडी मिलेगी। खाद की एक बोरी 2400 रुपये की जगह सिर्फ 1200 रुपये में मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed