{"_id":"59a822544f1c1b4b738b4939","slug":"jp-nadda-targets-on-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा ने बोला हमला, भ्रष्ट प्रशासन का पर्याय बनी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा ने बोला हमला, भ्रष्ट प्रशासन का पर्याय बनी प्रदेश सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में गुड़िया प्रकरण में हुए ताजा घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। नड्डा ने प्रदेश सरकार को भ्रष्ट, संवेदनहीन और हतोत्साहित प्रशासन का पर्याय बताया।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में शासन तंत्र न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और आम लोगों में सरकारी प्रतिष्ठानों के प्रति विश्वास खत्म हो गया है। जो हिमाचल पुलिस अब तक अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती थी, वह अब कटघरे में खड़ी है।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लेना एक आम व छोटी घटना नहीं है। इस घटना में उच्च अधिकारियों की गिरफ्तारी यह बताती है कि इस घटना की जांच को सरकार के उच्च पदों पर बैठे लोगों के दिशा निर्देशों पर प्रभावित किया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी जो प्रदेश में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों को ठीक से संचालित करेगी।