फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda targets cm virbhadra singh

नड्डा का वीरभद्र पर निशाना, बोले- सीएम कोर्ट में व्यस्त आम जनता त्रस्त

Tue, 04 Jul 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
jp nadda targets cm virbhadra singh

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। जन कल्याण की इन योजनाओं को हिमाचल सरकार चलाने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। ऐसी प्रदेश सरकार को जनता शीघ्र चलता करेगी। नड्डा ने कहा कि सीएम अदालती मामलों में व्यस्त हैं और जनता त्रस्त है।

विज्ञापन


कांग्रेस अपना कुनबा संभाले। भाजपा में सीएम पद के दावेदार की चिंता छोड़ दे। केंद्रीय मंत्री सोमवार को भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में शामिल होने के लिए शिलाई रवाना होने से पहले पांवटा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट रिपोर्ट व डीपीआर बनाने में भी पीछे है।  केंद्र ने नेशनल हेल्थ मिशन के लिए 350 करोड़ रखे थे। इस बार प्रदेश का विशेष पैकेज बढ़ाकर 474 करोड़ कर दिया है। सिरमौर को मॉडल हेल्थ सेंटर बनाना तय किया था। लेकिन, प्रदेश सरकार कार्य ही नहीं करना चाहती। हमीरपुर अस्पताल में केंद्र करोड़ों का बजट देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री गंभीर नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा के सीएम केंडिडेट की चिंता कांग्रेस छोड़ दे। जरूरी नहीं कि पार्टी किसी चेहरे के साथ ही मैदान में उतरें। सभी रणनीति संसदीय बोर्ड कमेटी परिस्थितियों को देख कर तय करती है।


कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा पार्टी या व्यक्ति के परिवर्तन के लिए नहीं है। बल्कि हिमाचल की तस्वीर बदलने के परिदृश्य को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed