फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda statement over water crisis in Himachal Pradesh

केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- रखरखाव में खामियों से गहराया पेयजल संकट

Wed, 30 May 2018 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda statement over water crisis in Himachal Pradesh

राजधानी शिमला और प्रदेश भर में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं निकाल पाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गोल-मोल जवाब दिया। उन्होंने इसे मेंटेनेंस पार्ट की खामी बताया।

विज्ञापन


हिमाचल समेत 17 राज्यों को खुले में शौचमुक्त घोषित करने की उपलब्धियां गिनाते नड्डा से पूछा गया कि शिमला में तो सार्वजनिक शौचालयों में ताले लटके हुए हैं और गांवों में बगैर पानी यही हालात हैं। इस पर नड्डा बोले कि 10-15 घटनाओं को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है। 
विज्ञापन


एक ओर राजधानी शिमला समेत पूरे हिमाचल में पानी की कमी पर हाय-तौबा थी तो दूसरी तरफ नड्डा पीटरहॉफ शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दो अक्तूबर 2014 में भारत में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन में 7.25 करोड़ से भी अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। अब ये एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तथा 3.6 लाख गांव खुले में शौचमुक्त हो चुके हैं।  

हेली टैक्सी स्कीम के लिए जयराम सरकार की तारीफ- हेली टैक्सी योजना को चार जून से शुरू करने की योजना पर नड्डा ने जयराम सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार प्रोएक्टिव होकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में पानी की समस्या से निपटने को खुद सीएम जयराम ठाकुर की ओर से संज्ञान लेने पर भी सरकार को सराहा।

एसी रेलगाड़ियों से ज्यादा हवाई जहाजों में यात्रा: नड्डा

JP Nadda statement over water crisis in Himachal Pradesh

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि एसी रेलगाड़ियों से ज्यादा लोगों ने हवाई जहाजों में यात्रा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के जुब्बड़हट्टी से ही उड़ान योजना शुरू की थी और आज देश में आम आदमी भी हवाई यात्रा कर रहा है। वर्ष 2017 में पहली बार घरेलू यात्रियों की संख्या दस करोड़ से अधिक रही।

स्वतंत्रता के बाद 75 हवाई अड्डों पर ही परिचालन होता था, लेकिन दिसंबर 2016 के बाद की इस छोटी सी अवधि में ही उड़ान कार्यक्रम के तहत 25 और हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू हुआ है। नड्डा ने पीटरहॉफ शिमला में केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने के अवसर पर पत्रकार वार्ता की। नड्डा ने इस मौके पर डिजिटल प्रस्तुति देकर स्लाइडें दिखाते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘साफ नीयत सही विकास’ के नारे के साथ ‘सबका साथ सबका विकास’ का लक्ष्य पूरा करना है। इसी सरकार के कार्यकाल में इसरो ने एक साथ 104 सेटेलाइट को सफलतापूर्वक लांच कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है।

एफ डीआई में 36.5 बिलियन डॉलर से 60 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्र्ज है। आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा। प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.26 करोड़ बालिकाओं के खाते खोले गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन में 17 राज्य खुले में शौचमुक्त घोषित कर 7.25 करोड़ रुपये से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

मुद्रा योजना के तहत 50 फीसदी कर्ज पिछडे़ वर्गों को दिए गए हैं। नड्डा ने इस दौरान और भी कई योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थावर चंद गहलोत, स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। नड्डा ने कहा है कि देश में निपाह वायरस का प्रकोप पूरी तरह से नियंत्रण में है। नड्डा ने यह जानकारी उनसे इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed