रोहड़ू: नड्डा बोले- पांच साल में पूरे किए पिछले विस चुनाव के वादे
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें पांच साल में पूरा किया है। प्रदेश में बिना वायदे से ही कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें पांच साल में पूरा किया है। प्रदेश में बिना वायदे से ही कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान दिए हैं। रोहड़ू में जनसभा के दौरान नड्डा ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण आज देश प्रगतिशील राष्ट्रों की सूची में चौथे स्थान पर है। कोरोना संकट में हर नगरिक को करोड़ों टीके निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
हर घर में जल, गैस बिजली उपलब्ध करवाई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को भी लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा उत्तराखंड और गोवा में रिवाज बदल चुकी है। इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलने वाला है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी शशि बाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। नड्डा करीब साढे़ चार बजे रोहडू के रामलीला मैदान में पहुंचे और करीब बीस मिनट के बाद लौटे। इससे पहले उन्होंने कोटखाई और रामपुर में भी जनसभाएं कीं।
ओपीएस पर भाजपा ने कर्मचारियों से नहीं किया झूठा वादा: कोहली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर कर्मचारियों से झूठा वादा नहीं किया है। भाजपा ने ओपीएस पर कमेटी बनाई है। यही कमेटी इसे देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओपीएस को देने का वादा झूठा साबित होगा। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस जनता से झूठ ही बोलती आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने के कांग्रेस के वादे पर खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सवाल उठा रहे हैं। शिमला में पत्रकार वार्ता में सोमवार को नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को ऐतिहासिक माना जा रहा है। महिलाओं के लिए जो अलग से 11 बिंदुओं का संकल्प पत्र आया है, वह ऐतिहासिक है। ये सब वादे नहीं हैं, बल्कि इरादे हैं। जो फीडबैक मिला है, उस पर शोध हुआ है और उसी को आधार बनाकर यह संकल्प पत्र लाया गया है। कोहली ने कहा कि यह हिमाचल में भाजपा सरकार का गवर्नेंस का भी एजेंडा है। डबल इंजन सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। इस मौके पर भाजपा के सह प्रभारी करण नंदा, मोहित सूद और अन्य नेता भी मौजूद रहे।