{"_id":"6027df5c8ebc3ee939036be5","slug":"jp-nadda-s-father-health-deteriorates-hospitalized-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जेपी नड्डा के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जेपी नड्डा के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sat, 13 Feb 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा के पिता अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। उन्हें टेस्ट करवाने निजी अस्पताल भेजना पड़ा। टेस्ट करवाने के बाद उन्हें फिर जिला अस्पताल लाया गया। बताते चलें कि प्रो. नड्डा घर में गिर गए थे, जिसके चलते उनकी छाती और शरीर में दर्द था। अभी उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में जिला अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमएस डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि घर पर गिर जाने के बाद प्रो. नारायण लाल नड्डा को जिला अस्पताल लाया गया है। उनके टेस्ट करवाए गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल से टेस्ट करवाना पड़ा। वहीं, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अभी तक प्रो. नड्डा को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। दवाइयां दी जा रही हैं। उनकी हालत स्थिर है। सेहत में सुधार होते ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन