फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda on a visit to kullu

धर्म के बिना राजनीति वैसी जैसे आत्मा के बिना शरीर: नड्डा

Mon, 26 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 26 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
jp nadda on a visit to kullu

स्पीति के ताबो दौरे से कुल्लू पहुंचे केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को ढालपुर में शुरू हुए चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में परिवार संग शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व उनकी धर्मपत्नी मलिका नड्डा ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना के बाद हवन कुंड में अग्नि प्रज्जवलित की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने महायज्ञ में हवन पूजा कर शांति पाठ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि धर्म के बिना राजनीति वैसी है जैसे आत्मा के बिना शरीर। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में अध्यात्म का बड़ा योगदान है। धर्म की प्रेरणा धार्मिक गायत्री महायज्ञ से मिलती है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि गायत्री परिवार संस्था भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शास्त्रीनगर स्थित अपनी बुआ के यहां ठहरे तथा उनका हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के आवास में उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। यज्ञ करने के बाद करीब साढ़े 11 बजे वे मंडी के पंडोह के लिए रवाना हुए। महायज्ञ में कुल्लू सदर से विधायक महेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश महासचिव राम सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन ने भी हवन पाठ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed