{"_id":"5d3877fa8ebc3e6c98749277","slug":"jp-nadda-congratulates-himachal-korfbal-team-on-winning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा ने हिमाचल कोर्फबाल टीम को दी जीत पर बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा ने हिमाचल कोर्फबाल टीम को दी जीत पर बधाई
Wed, 24 Jul 2019 08:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय परिसर में खेली गई 31वीं राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता में विजेता हिमाचल टीम को भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। दिल्ली कार्यालय में खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए कारगर कदम उठा रही हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के महासचिव बीआर सुमन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हिमाचल के टीम के कप्तान विशाल शर्मा, उप कप्तान आरती, अनमोल, रवि कुमार, आर्दश, अभिषेक कौंडल, सुशील कुमार, कपिल कुमार, साजन, अविनाश, आरती, इंदुबाला, नेहा, तमन्ना, पूजा गुप्ता, प्रिया ठाकुर व बनीता आदि खिलाड़ियों के साथ टीम के मैनेजर पवन रांगड़ा, कोच देवदत्त प्रेमी व रेफरी नड्डा से मिले। संगठन मंत्री महेंद पांडेय ने भी खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।
विज्ञापन