फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda congratulated himachal women kabaddi team for winning gold

हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, जेपी नड्डा ने दी शाबाशी

Wed, 07 Feb 2018 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
jp nadda congratulated himachal women kabaddi team for winning gold

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल महिला कबड्डी टीम को गोल्ड जीतने के लिए बधाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में अपने आवास पर हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी टीम की मेजबानी की। 

विज्ञापन


हिमाचल की कबड्डी टीम ने फाइनल में दिल्ली को हराकर चल रहे खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। नड्डा ने सहायक स्टाफ  के साथ टीम के सदस्यों को बधाई दी। 

विज्ञापन

खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा

jp nadda congratulated himachal women kabaddi team for winning gold

उनकी उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने राज्य को गौरवान्वित किया है। साथ ही इतिहास रचा है। इस जीत ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की छवि को बढ़ा दिया है।

नड्डा ने कहा कि आगे भी लड़कियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा और सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करेगा।

सीएम जयराम ने ट्विट कर दी बधाई

jp nadda congratulated himachal women kabaddi team for winning gold
वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाुकर ने हिमाचल महिला कबड्डी टीम को गोल्ड जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा- ‘खेलो इंडिया’ स्कूल गेम्स 2018 की कब्बड्डी स्पर्धा में हिमाचल की महिला टीम को गोल्ड मैडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed