फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda Bua ganga Devi Passed Away in Kullu Himachal Pradesh

दुखद: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का निधन, 105 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 13 Nov 2023 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

बिलासपुर में औहर के पास गोबिंद सागर के किनारे श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बैंड-वाजों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
JP Nadda Bua ganga Devi Passed Away in Kullu Himachal Pradesh
गंगा देवी शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का 105 साल की उम्र में गांधीनगर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बुआ के निधन की खबर लगते ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दोपहर बाद करीब 2:00 बजे कुल्लू पहुंचे और दुख जताया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिलासपुर स्थित जेपी नड्डा के पैतृक गांव ले जाया गया।

विज्ञापन


बिलासपुर में औहर के पास गोबिंद सागर के किनारे श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बैंड-वाजों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। गौर रहे कि जेपी नड्डा की बुआ का घर जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर गांधीनगर में है। कई लोग निधन की खबर के बाद यहां पहुंचे और शोक जताया। नड्डा के करीबी दोस्त सुभाष शर्मा के मुताबिक गंगा देवी तीन दिन से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि बुआ हम सबके लिए प्रेरणा की स्रोत थीं। उन्हें समाज के सभी लोगों के साथ उनका प्रेम था और सामाजिक कामों में उनकी काफी रुचि थी। बुआ गंगा देवी की अंतिम इच्छा भी यही थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एएसपी संजीव चौहान सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed