फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jp Nadda advice to Jairam, make coordination in organization-govt

नड्डा की जयराम को सलाह, संगठन-सरकार में बनाएं तालमेल

Sat, 07 Nov 2020 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
jp Nadda advice to Jairam, make coordination in organization-govt
सीएम जयराम ने जेपी नड्डा से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले। दोनों ने लंबी मंत्रणा की। नड्डा ने सीएम को सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने को कहा। कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के कई अन्य नेताओं की परफार्मेंस पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार नड्डा ने जयराम ठाकुर से मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा की। इसके अलावा दो साल बाद के सरकार के मिशन रिपीट पर भी विचार-विमर्श चला।  

विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सख्त मिजाज में नजर आ सकते हैं। वह रविवार को शिमला लौटेंगे। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से संगठन में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी के भाजपा मंडल को भंग किया है। इससे ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला संगठन की कार्यशैली से नाराज हैं। धवाला ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला आकर बात की तो इसी बीच सीएम को दिल्ली बुला लिया गया। इससे पहले भी कांगड़ा, मंडी, सोलन और शिमला से कई भाजपा नेताओं के बगावती सुर सामने आ चुके हैं। जयराम को नड्डा से करीब पौने पांच बजे मिलने का वक्त मिला। 

विज्ञापन

जयराम-नड्डा की भेंट से कई नेताओं की चिंता बढ़ी 


सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात से कई नेताओं की चिंता बढ़ गई है। चर्चा तो यहां तक है कि इस भेंट के बाद प्रदेश में मंत्रियों के विभागों को फिर बदलने पर भी सीएम विचार कर सकते हैं। बोर्डों-निगमों में भी कुछ असंतुष्ट नेताओं की नियुक्ति संभव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed