फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Joint Coordination Committee came out in support of EC members

Shimla News: ईसी सदस्यों के समर्थन आईं उतरी संयुक्त समन्वय समिति

Thu, 05 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Joint Coordination Committee came out in support of EC members
कर्मचारियों ने भी दिया आंदोलन को समर्थन
विज्ञापन

वित्त कमेटी, ईसी में हुए फैसलों को लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रहे ईसी सदस्यों के धरने का संयुक्त समन्वय समिति ने भी समर्थन किया है।

वित्त कमेटी और कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में हो चुके कर्मचारियों की लंबित मांगों के फैसलों को लागू न करने से खफा ईसी सदस्य सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। जेसीसी के पदाधिकारी भी वीरवार को दूसरे दिन इन सदस्यों के साथ कुछ समय के लिए धरने पर बैठे। ईसी सदस्य सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि विवि प्रशासन जानबूझ कर मांगों को लटका रहा है। वित्त कमेटी और ईसी की बैठक से विवि की अधिकतर कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को स्वीकृति मिली है लेकिन प्रशासन कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों पर फैसला नहीं ले रहा है। इससे कर्मचारियों को जो लाभ मिलने चाहिए थे वह उनसे वंचित रह रहे हैं।कुलसचिव दो दिन के अवकाश पर चले गए हैं जिससे बैठकें नहीं करवाई गईं जबकि कार्यवाहक कुलसचिव भी इन बैठकों को करवा सकते थे। इससे जाहिर है कि निर्णायक सर्वोच्च संस्था कार्यकारिणी परिषद सदस्य और कोर्ट सदस्य के धरने को गंभीरता से न लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के नकारात्मक रवैया ही नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सभी फैसलों को लागू नहीं किया जाता।



यह हैं मुख्य मांगें
ईसी और कोर्ट सदस्यों ने बताया कि मुख्य मांगों में अलग-अलग श्रेणी के कर्मचारियों की आरपीसी की बैठक करवाकर पदोन्नति आदेश जारी करने, तीन सहायक लाईब्रेरियन के पदों को डाउनग्रेड कर सीनियर प्रोफेशनल सहायक के रूप में तैनात करने, मेस हेल्पर को ओवरटाइम देने, तकनीशियन की सैलरी बढ़ाने, हेड कुक के आरएंडपी नियमों में बदलाव करना, विवि मॉडल स्कूल में पदों सृजित करने और भर्ती को शुरू करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article