{"_id":"1e1d2c87abb3a13d3d4d06817b4159ff","slug":"jobs-in-private-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। मैसर्स फूजीकावा पॉवर (ओकाया बैटरीज) बद्दी ने अकुशल व आईटीआई प्रशिक्षित वर्कर्स पुरुषों के लिए 100 पद अधिसूचित किए हैं। इनके लिए साक्षात्कार पांच मार्च को सुबह दस बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से 12वीं या किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए, जबकि आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित पांचवीं से 12वीं पास युवाओं को 5650, जबकि आईटीआई पास को 6 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली के मूल प्रमाण-पत्रों व उनकी फोटो प्रतियों के साथ पांच मार्च को सुबह दस बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन