फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, HRTC will fill 800 vacant post soon

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा

Fri, 20 Jun 2014 07:51 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
Jobs in himachal, HRTC will fill 800 vacant post soon

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में तकनीकी कर्मचारियों के 800 पद भरे जा रहे हैं। सरकार इन पदों को जल्द भरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


राज्य परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को प्रदेश सचिवालय शिमला में कहा कि इन पदों को विज्ञापित करने के लिए निगम को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इनमें 600 कंडक्टरों और 200 ड्राइवरों के पद भरे जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास इन पदों पर आवेदन करने का मौका है।

नई बसों की खरीद के बाद लिया फैसला

Jobs in himachal, HRTC will fill 800 vacant post soon

जीएस बाली ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नई बसों की खरीद के साथ ही एचआरटीसी में रिक्तियों को भरने और नई भर्तियों की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

तभी सभी बसों को नियमित रूप से चलाया जा सकेगा। बाली ने कहा कि सरकार ने 800 पद भरने का निर्णय लिया है। अब इन पदों को विज्ञापित करने को एचआरटीसी को कह दिया गया है।

जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए आवेदन फॉर्म आदि भी उपलब्‍ध करवाए जाएंगे जिनके माध्यम से से युवा आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली गए बाली, केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे

Jobs in himachal, HRTC will fill 800 vacant post soon

परिवहन मंत्री जीएस बाली वीरवार को नई दिल्ली रवाना हो गए। वे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मिलेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश के लिए खाद्य आपूर्ति और परिवहन को पटरी पर रखने को पर्याप्त आर्थिक मदद मांगी जाएगी।

सुक्खू और बाली में घंटों मंत्रणा

इससे पहले राज्य सचिवालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री जीएस बाली में लगभग 11:00 बजे से लेकर सवा एक बजे घंटे तक मंत्रणा चलती रही। सुक्खू से जब पूछा गया कि किन विषयों पर चर्चा हुई तो वे बोले कि संगठनात्मक मजबूती पर ही बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed