फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal.

पांचवीं पास या ग्रेजुएट, यहां सबको मिलेगी नौकरी

Fri, 08 May 2015 11:14 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal.

हिमाचल में निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। एक साथ 30 कंपनियां भर्ती करने जा रही हैं। खास बात यह है कि पांचवीं पास से स्नात्तक तक इसमें हिस्सा ले सकेंगे। 12 मई को मंडी के जोगिंद्रनगर में रोजगार मेला लगने जा रहा है।

विज्ञापन


आईटीआई से किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा हासिल कर चुके युवा भी मेले में आ सकेंगे। जोगिंद्रनगर के न्यू मेला मैदान में रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले में आने वाली बद्दी तथा नाहन की कंपनियां उम्मीदवार का मौके पर साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7000 से लेकर 25000 तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज साथ लाना न भूलें

jobs in himachal.

रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र फोटो कॉपी सहित तथा तीन पासपोर्ट आकार की फोटो प्रतियां लानी होंगी।

मेले में आईटीआई के सभी ट्रेडों में पासआउट डिप्लोमाधारक भाग ले सकते हैं। निजी क्षेत्र के नियोक्ता पांचवीं से स्नात्तक स्तर तक शिक्षित तथा आईटीआई और बहुतकनीकी संस्थान से प्राप्त डिप्लोमा प्राप्त आवेदकों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यतानुसार उन्हें रोजगार देगा।

मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवार का नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अनुराग शर्मा ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां की जा रही है। किसी भी ट्रेड के उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed