फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   job placement and package offer index of NIT Hamirpur reached fifty percent within three months

एनआईटी हमीरपुर: तीन माह में 50 फीसदी पहुंचा जॉब प्लेसमेंट और पैकेज ऑफर इंडेक्स

Fri, 29 Oct 2021 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Oct 2021 12:44 PM IST
सार

निशांत हांडा को 1.51 करोड़, बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा साभ्या सूद को 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज में नौकरी का ऑफर मिला है।

विज्ञापन
job placement and package offer index of NIT Hamirpur reached fifty percent within three months
एनआईटी हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर का इस बार का जॉब प्लेसमेंट और ऑफर पैकेज इंडेक्स बेहतर रहा है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने करीब 330 विद्यार्थियों की 60 से अधिक नामी कंपनियों में उच्चतम पैकेज पर प्लेसमेंट करवाई है। इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री के निशांत हांडा को 1.51 करोड़, बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा साभ्या सूद को 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज में नौकरी का ऑफर मिला है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि इसी तरह 11 छात्रों का चयन 32 लाख के सलाना पैकेज, जबकि 50 से अधिक विद्यार्थियों का चयन 16 लाख के सालाना पैकेज पर मैथवर्क्स, टैक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, साइमेंस हेल्थनियर्स, अवलारा, पेटीएम, सैमसंग और इंसरेफ इत्यादि कंपनियों में हुआ है।
विज्ञापन


संस्थान के 50 अन्य विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान तीस हजार से एक लाख मासिक स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप की। कंप्यूटर साइंस में बीटेक और बीटेक दोहरी डिग्री के विद्यार्थियों ने 85 फीसदी, जबकि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 70 फीसदी जॉब प्लेसमेंट समेत पूरे संस्थान की समग्र प्लेंसमेंट 50 फीसदी रही है। यह सब ऑनलाइन इंटर्नशिप, इंटर्नशिप की लचीली प्रक्रिया, ट्रेनिंग वेबिनार इत्यादि के फलस्वरूप प्लेसमेंट और पैकेज ऑफर इंडेक्स में बेहतर सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed