फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JOA Recruitment Rules, 70 percent posts will be filled by direct recruitment

JOA Recruitment Rules: हिमाचल में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जेओए आईटी के 70 फीसदी पद

Tue, 27 Sep 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 09:07 PM IST
सार

कार्मिक विभाग की ओर से जेओए के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि 70 फीसदी पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।

विज्ञापन
JOA Recruitment Rules, 70 percent posts will be filled by direct recruitment
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते लंबे समय से चल रहे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती विवाद को हल कर दिया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से जेओए के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि 70 फीसदी पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अलावा 20 फीसदी पद एलडीआर कोटे से भरे जाएंगे। ऐसे कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होने वाली परीक्षा को पास करना होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कर्मचारियों की टाइपिंग स्पीड 25 शब्द व अंग्रेजी में 20 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके लिए भी अलग से परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके अलावा 10 फीसदी पदों को चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए भी 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है। नए नियम राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed