फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA recruitment: Police denied status report to HPSSC Hamirpur

जेओए भर्ती: पुलिस ने आयोग को स्टेटस रिपोर्ट देने से किया इनकार

Thu, 12 May 2022 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 May 2022 01:54 PM IST
सार

पोस्ट कोड 939 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 24 अप्रैल को इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
JOA recruitment: Police denied status report to HPSSC Hamirpur
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती गड़बड़ी मामले में कर्मचारी चयन आयोग को स्टेटस रिपोर्ट देने से पुलिस विभाग ने इनकार कर दिया है। अब जेओए भर्ती का परीक्षा परिणाम लटक गया है। इससे परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बुधवार को जेओए भर्ती मामले में प्रदेश कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने जेओए भर्ती मामले में आयोग से जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


इस पर आयोग के अधिकारियों ने कहा कि पोस्ट कोड 939 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 24 अप्रैल को इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया, लेकिन मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना में एक परीक्षा केंद्र में नकल के तीन मामले सामने आए थे। इस पर आयोग ने नकल करने वाले तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


निजी संस्थान के स्टाफ पर पेपर लीक करने का आरोप भी है। आयोग इस भर्ती परीक्षा का शीघ्र परिणाम घोषित करना चाहता है, लेकिन अभी तक पुलिस विभाग से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इस मामले में डीआईजी से भी बातचीत हुई, लेकिन पुलिस विभाग ने स्टेटस रिपोर्ट को शिमला मुख्यालय भेजने की बात कही। जब तक स्टेटस रिपोर्ट नहीं मिलती परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए आयोग ने प्रधान सचिव के समक्ष प्रदेशभर के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, मोबाइल फोन जैमर लगाने और बायोमीट्रिक प्रणाली से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाने की व्यवस्था करने का सुझाव रखा। उधर, प्रधान सचिव ने आयोग के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र सरकार से बात की जाएगी, ताकि तुरंत समाधान निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed