फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JOA IT Paper leak: cm sukhvinder singh sukhu press conference live updates today, hpssc recruitment

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- अभी और भी सनसनीखेज खुलासे होंगे, भर्तियों के लिए 60 दिनों में पारदर्शी प्रक्रिया

Tue, 27 Dec 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भर्तियों के  लिए 60 दिन में पारदर्शी प्रक्रिया लाई जाएगी। जो परीक्षाएं स्थगित हुईं, उन्हें दोबारा से करवाने के बारे में भी 60 दिन में निर्णय होगा। 

विज्ञापन
JOA IT Paper leak: cm sukhvinder singh sukhu press conference live updates today, hpssc recruitment
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले में अभी कई और सनसनीखेज खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती गड़बड़झाले में पिछली भाजपा सरकार ने बहुत सी गलतियां की हैं। इस संबंध में जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भर्तियों के  लिए 60 दिन में पारदर्शी प्रक्रिया लाई जाएगी। जो परीक्षाएं स्थगित हुईं, उन्हें दोबारा से करवाने के बारे में भी 60 दिन में निर्णय होगा। सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए पारदर्शीपूर्ण तरीके से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे। सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले पिछली सरकार के भाई-बहन थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में हुए भर्ती गड़बड़झाले में केवल कर्मचारियों की ही संलिप्तता रही हो, इतनी सी बात नहीं है। इसलिए आयोग के कामकाज को निलंबित कर सबको जांच के दायरे में लाया गया है। आगे जो परीक्षाएं होंगी, उन सबको स्थगित किया गया है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख युवाओं के साथ न्याय होगा। राज्य में भर्ती प्रक्रिया में कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। कोई रिश्तेदारी नहीं देखी जाएगी। सुक्खू ने भर्ती प्रक्रिया के इस गड़बड़झाले के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकार ने आंखें मूंद लीं और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी की है। आने वाले वक्त में कानून का अध्ययन कर देखा जाएगा कि किस तरह के और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के अलावा एक और मामला भी सामने आया है। भाजपा ने उस वक्त आंखें मूंद लीं। इसका जवाब भाजपा को देना होगा। जो महिला पकड़ी गई, उसके बेटे ने टॉप किया। 
विज्ञापन


हर तरह के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार हर तरह के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेगी। चाहे वह ड्रग माफिया हो या शराब माफिया हो। बजट सत्र में इस बारे में एक कार्ययोजना लाई जाएगी। सरकार का दृष्टिकोण साफ है कि मेरिट को नजरअंदाज न किया जाए। कोई रिश्तेदारी न देखी जाए। अयोग्य उम्मीदवार चुने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार ने पुलिस भर्ती के दोषियों को बचाने का काम किया 
सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार ने पुलिस भर्ती के दोषियों को बचाने का काम किया। कहा गया कि सीबीआई जांच की जाएगी। पर इसे समय रहते शुरू नहीं किया। अगर इसे समय पर शुरू किया जाता तो इस तरह की नौबत नहीं आती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed