{"_id":"628626939c01093a6329d24f","slug":"jiya-thakur-selected-for-national-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"shooting championship: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी ऊना की जिया ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shooting championship: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी ऊना की जिया ठाकुर
Thu, 19 May 2022 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 May 2022 04:45 PM IST
सार
नौवीं कक्षा की छात्रा जिया ठाकुर ने जूनियर वर्ग, यूथ वुमन और सीनियर वुमन और 10 मीटर एयर राइफल में तीन पदक जीते हैं।
विज्ञापन
PIC
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला में 13 से 16 मई तक हुई राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल (वीपीएस) की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नौवीं कक्षा की छात्रा जिया ठाकुर ने जूनियर वर्ग, यूथ वुमन और सीनियर वुमन और 10 मीटर एयर राइफल में तीन पदक जीते। उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
चौथी कक्षा की निष्ठा ठाकुर ने अंडर-12 में 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर पदक जीता है। छह से आठ मई तक हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र रुद्राक्ष सिंह ठाकुर ने अंडर-14 में 64 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए यह हर्ष की बात है कि नौवीं कक्षा की जिया ठाकुर नेशनल के लिए चयनित हुई हैं। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्कूल के विद्यार्थी खेलों में भी आगे हैं।
विज्ञापन