फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jitendra Singh said- Congress is working to divide the society to achieve its political agenda

Shimla: जितेंद्र सिंह बोले- राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही

Fri, 17 Jan 2025 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 07:16 PM IST
सार

मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की हमेशा सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jitendra Singh said- Congress is working to divide the society to achieve its political agenda
संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शिमला में हुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

गणतंत्र दिवस से पहले भाजपा के देशव्यापी संविधान गौरव अभियान की औपचारिक शुरूआत शुक्रवार को शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की। अभियान का उद्देश्य संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस अभियान में अगले तीन दिन तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी तक मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी को हर बूथ पर कार्यक्रम होगा। इसमें युवा मोर्चा मुख्य भूमिका में रहेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन




जितेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस नेता वोट बैंक की खातिर इनके नाम का इस्तेमाल करते रहे। विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसे भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया है। 1947 में जब देश आजाद हुआ, उसके बाद से कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर अपने लाभ के लिए संविधान में संशोधन किया। यहां तक की संविधान की प्रस्तावना तक को वोट के लालच में बदल दिया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान में करीब 100 बार राजनीतिक लाभ के लिए संशोधन करने वाली कांग्रेस के नेता आज संविधान की प्रति हाथ में लेकर देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी गद्दी बचाने और सत्ता हासिल करने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आंबेडकर को चुनाव हरवाने के लिए पंडित नेहरू खुद आगे आए थे। कांग्रेस की कश्मीर नीति का भी विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदल अध्यक्ष नहीं रहेंगे तब भी रहेगा इनसे संबंध
जितेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल उनके पुराने परिचित हैं। जब बिंदल अध्यक्ष नही थे, तब भी इनसे परिचय था। जब अध्यक्ष बने तब भी परिचय रहा और जब अध्यक्ष नहीं रहेंगे तब भी इनसे संबंध रहेगा। जितेंद्र सिंह ने बिंदल के जुझारूपन की प्रशंसा की। प्रेस वार्ता के दौरान जब जितेंद्र सिंह से हिमाचल के नए भाजपा अध्यक्ष के चयन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे भाजपा की लोकतांत्रिक प्रणाली की खूबी बता कर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed