फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jeep loaded with apples, pears and plums crashed, three people including the driver injured

Mandi: सेब, नाशपाती व प्लम से भरी जीप ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित तीन लोग घायल

Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
jeep loaded with apples, pears and plums crashed, three people including the driver injured
जीप ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

 नेशनल हाईवे पर औट-लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास सेब, नाशपाती और प्लम से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक चालक और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। वहीं बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसा इस जीप की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

विज्ञापन


चालक ने बताया कि हादसा बहुत खतरनाक हो सकता था, लेकिन चालक ने जीप को जैसे तैसे निचली तरफ जाने से रोका और तीन लोगों की जान बच गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया, जहां घायलों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ, जब एक जीप फल और सब्जी को लेकर बंजार से टकोली की तरफ जा रही थी। अचानक बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर भवानी क्रशर के मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। हादसे में चालक पेगु राम पुत्र नोक सिंह निवासी खुहण बालीचौकी व अन्य जीतेंद्र कुमार(27) और सुखदयाल(58) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी व एंबुलेंस सेवा में दी । सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया। तीनों लोगों को बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed