फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JEE Mains Result update today: Shimla's promising students dominate, Amrit Kaushal achieved 99.75, Vishuddha a

JEE Mains Result: जेईई मेन में छाए शिमला के होनहार, अमृत कौशल, विशुद्धा स्टेट टॉपर

Tue, 13 Feb 2024 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Feb 2024 10:38 PM IST
सार

शिमला के अमृत कौशल ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है। 

विज्ञापन
JEE Mains Result update today: Shimla's promising students dominate, Amrit Kaushal achieved 99.75, Vishuddha a
अमृत कौशल और विशुद्धा सूद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अमृत कौशल ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है। जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा में अमृत ने 99.749 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में टॉप किया। वहीं, छात्रा वर्ग में शिमला की ही विशुद्धा सूद ने प्रदेश में टॉप स्कोर पाया है। परीक्षा में विशुद्धा ने 99.44 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया से हमेशा बनाए रखी दूरी, दो साल से लगातार जेईई की कर रहे तैयारी
पिता डाॅ. अंकुर कौशल और माता डाॅ. सोनिया का कहना है कि अमृत का ध्यान अब मई में होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा पर है। परीक्षा में अच्छे अंक लेने पर ही अमृत का देश के बेस्ट आईआईटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने सपना साकार होगा। अमृत दो साल से राजधानी के एस्पायर संस्थान से कोचिंग ले रहा है। अमृत के शिक्षक योगेंद्र मीणा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि अमृत परीक्षा में टॉप करेगा। अमृत ने दो साल में सोशल मीडिया से लगातार दूरी बनाकर इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। इंजीनियर बहन आकांक्षा ने भी अमृत का पढ़ाई में हमेशा सहयोग किया।
विज्ञापन


इंजीनियर बहन से मिली आगे बढ़ने, मेहनत करने की प्रेरणा
विशुद्धा एक साल से कोचिंग लेकर परीक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रही थीं। पढ़ाई में अव्वल विशुद्धा की रुचि गायन और पेंटिंग में भी है। विशुद्धा को बंगलूरू में रह रहीं इंजीनियर बहन से इंजीनियरिंग में कॅरिअर बनाने और इसके लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिली। एचपीयू में प्रोफेसर पिता मनु सूद, शिक्षिका माता शालिनी सूद ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशुद्धा कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इस परीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा के साथ ही मई में होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए वह मेहनत करेंगी, जिससे उसका सपना साकार हो, उसे अच्छे आईआईटी में मनपसंद इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश मिले। एक साल से सोशल मीडिया भूल कर राजधानी के एस्पायर कोचिंग संस्थान से विशुद्धा ने कोचिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन परीक्षा में अच्युत कृष्णा 98.8 परसेंटाइल से जिले में प्रथम
 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए की ओर से मंगलवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में निजी स्कूल विकासनगर के बारहवीं कक्षा के छात्र अच्युत कृष्णा ने 98.8 परसेंटाइल लेकर जिलाभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अच्युत कृष्णा हमीरपुर के अणु के रहने वाले हैं। अच्युत कृष्णा इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed