फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE Main Students affected by snowfall were given the opportunity to take the exam on Wednesday

जेईई मेन: बर्फबारी से प्रभावित विद्यार्थियों को बुधवार को मिला परीक्षा देने का मौका, दर्ज करवाई गई थी शिकायत

Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

बर्फबारी के कारण जो छात्र जेईई मेन-2026 की परीक्षा देने से वंचित रह गए थे उनकी परीक्षा बुधवार को संस्कृत स्कूल घणाहट्टी में करवाई गई।

विज्ञापन
JEE Main Students affected by snowfall were given the opportunity to take the exam on Wednesday
छात्र जिन्हें मिला जेईई मेन्स परीक्षा देने का मौका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बर्फबारी के कारण जेईई मेन-2026 की परीक्षा देने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार को संस्कृत स्कूल घणाहट्टी में परीक्षा करवाई गई। हालांकि, पहले केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मौका मिला, जिन्होंने ईमेल से अपनी शिकायत की थी। अखबार ने 24 और 25 जनवरी को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह सत्र में पहले केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, जिनके नाम शिकायत सूची में शामिल थे। इस पर दूसरे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने रोष जताया। हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जो भी विद्यार्थी मौसम के कारण परीक्षा से वंचित रह गए हैं और बुधवार को केंद्र तक पहुंचे हैं उन्हें परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद शाम के समय सभी पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा परिसर में प्रवेश दिया गया और परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन


लगभग 150 अभ्यर्थियों में से सुबह के समय केवल 40 विद्यार्थी ही केंद्र तक पहुंच सके। दोपहर बाद मौसम में सुधार हुआ। शिमला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी भी घणाहट्टी में परीक्षा केंद्र पहुंचे। प्रबंधन ने निर्धारित समय समाप्त होने और नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। इस पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने केंद्र परिसर के बाहर विरोध दर्ज करवाया। इस पर परीक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए नॉर्थ के निदेशक पीयूष ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा खराब मौसम के कारण छूट गई थी, उनकी शिकायतों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि प्रभावित विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed