फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JCB fell into ditch in Chamiyana, two people died

Himachal News: चमियाना में जेसीबी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत; मृतकों में एक पंजाब और दूसरा किन्नौर का

Sun, 20 Apr 2025 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

राजधानी शिमला में ढली थाना के तहत चमियाना में निर्माणाधीन टनल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों ने चारों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
JCB fell into ditch in Chamiyana, two people died
दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढली थाना के तहत चमियाना में निर्माणाधीन टनल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी चालक भट्ठाकुफर में टायर में हवा भरवाने के बाद बेस कैंप की ओर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों ने चारों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सुखदेव सिंह राणा (31) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी बलोली डाकघर बेहल तहसील एवं जिला आनंदपुर साहिब, हरिराम सिंह (30) पुत्र ओंकार सिंह वीपीओ चंगाव तहसील निचार जिला किन्नौर शामिल हैं। घायलों में चरणजीत सिंह पुत्र देहा सिंह निवासी गांव चंदपुर बेला पीओ कोटला पावर हाउस तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रहा है। जेसीबी नंबर पीबी 06 बीए 5827 का चालक सुखदेव राणा शिफ्ट खत्म करने के बाद भट्ठाकुफर में टायर में हवा भरवाने के लिए गया था। इसके बाद वह बेस कैंप की ओर लौट रहा था। इस दौरान जेसीबी में चार लोग सवार थे। जेसीबी ज्वाला माता मंदिर के पास पहुंची तो किसी कारणवश चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जेसीबी 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान एक व्यक्ति सड़क के नजदीक ही गिर गया और तीन सवार खाई में जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही चारों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन भी शुरू कर दी है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed