फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JBT Recruitment Written exam Result declared by hpssc after about four years

JBT Recruitment Result: हिमाचल में चार साल बाद जेबीटी भर्ती का परिणाम घोषित, यहां देखें

Sat, 28 May 2022 09:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 May 2022 09:12 PM IST
सार

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के करीब चार साल बाद जेबीटी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। आयोग ने वर्ष 2018 में पोस्ट कोड 721 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 617 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
JBT Recruitment Written exam Result declared by hpssc after about four years
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने वर्ष 2018 में पोस्ट कोड 721 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 617 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 12 मई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 3236 अभ्यर्थियों का चयन 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर में बताया कि यह मूल्यांकन परीक्षा 15 जून से 22 जुलाई तक आयोग के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन


जेबीटी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के करीब चार साल और लिखित परीक्षा के तीन साल बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।  उल्लेखनीय है कि जेबीटी और बीएड के मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थी न्यायालय में चले गए थे। बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों ने तर्क दिया था कि राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के अनुसार बीएड अभ्यर्थी भी जेबीटी के पदों के लिए पात्र हैं। आयोग ने इस मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके बाद सरकार ने इस मामले में जेबीटी और बीएड दोनों को पात्र बताया। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए ये दस्तावेज साथ लाने होंगे
अभ्यर्थियों को सभी मूल अनिवार्य योग्यता संबंधी दस्तावेज,15 अंक के मूल्यांकन संबंधित दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों का सेट, एक आईडी प्रूफ और आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित दिन मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसका आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed