फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT batch wise recruitment will be done afresh in Hamirpur, Directorate of Elementary Education: know the reas

JBT Recruitment: हमीरपुर में नए सिरे से होगी जेबीटी की बैचवाइज भर्ती, जानें वजह

Fri, 06 Oct 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 10:13 AM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीते दिन जारी बैचवाइज भर्ती की अधिसूचना को वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
JBT batch wise recruitment will be done afresh in Hamirpur, Directorate of Elementary Education: know the reas
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीते दिन जारी बैचवाइज भर्ती की अधिसूचना को वापस ले लिया है। अब जिले में नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें सिर्फ जेबीटी करने वाले शामिल हो सकेंगे। पुराने विज्ञापन में बीएड करने वाले भी बैचवाइज भर्ती में शामिल किए गए थे। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीएड करने वालों को जेबीटी भर्ती के लिए अपात्र करार दिया।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के बैचवाइज परिणाम फैसला आने के बाद भी जारी नहीं हुए थे, ऐसे में विभाग ने पुरानी प्रक्रिया को बंद करने का फैसला लिया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भर्ती परिणाम जारी हो गए हैं। इन जिलों में जेबीटी के पदों पर नियुक्त बीएड डिग्री धारकों को लेकर क्या किया जाना है, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि अन्य किसी जिला में भी भर्ती परिणाम जारी नहीं हुआ है तो रोक लिया जाए। भर्ती के लिए निकाले गए पुराने विज्ञापन को निरस्त कर दिया जाए। विभाग ने नये सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फैसले के अनुसार अब जेबीटी और डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) को ही भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed