Kangra: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में सेवाएं दे रहे जसूर के सगे भाई
कांगड़ा जिले के जसूर के दो सगे भाइयों ने देश के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसूर के दो सगे भाइयों ने देश के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के उल्लांसा पंचायत के सुलाखर गांव के मूल निवासी केवल कुमार का परिवार पिछले कई वर्षों से कांगड़ा के जसूर क्षेत्र में रह रहा है। दोनों भाइयों डॉ. रामेश्वर शर्मा व डॉ. दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जसूर में ही प्राप्त की। अपने अध्ययन के दौरान कई अवार्ड और पदक प्राप्त किए हैं। इस दौरान इन्होंने जेआरएफ और नेट जैसी परीक्षाओं को भी कई बार पास किया।
डॉ. रामेश्वर ज्योतिष में पीएचडी कर चुके हैं और बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, डॉ. दीपक कुमार केमिस्ट्री में एमएससी और एमफिल कर शोध के क्षेत्र में प्रयासरत हैं। वह हाल ही में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में नियुक्त हुए हैं। इनके परिवारजनों का कहना है कि दोनों भाई शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं। जब दोनों बेरोजगार थे, तो गांव के सभी बच्चों को एकत्र कर पढ़ाते थे। रामेश्वर और दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी के संघर्ष, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को ही दिया है।