फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jashn-e-Adab literary festival begins at Gaiety Theatre

Shimla News: गेयटी थियेटर में जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव का आगाज

Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jashn-e-Adab literary festival begins at Gaiety Theatre
पहले दिन हुआ कोर्ट-मार्शल नाटक का मंचन, जावेद मुशिरी, कुंवर रंजीत चौहान ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में वीरवार को केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव का आगाज हो गया। इसमें एक मंच पर जाने माने साहित्यकार, कवि और पद्मश्री विजेताओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। दो दिन तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाटक, कविता, विचार-विमर्श, सूफियाना रंग, वेस्टर्न पॉप एवं इंडी म्यूजिक तथा हिंदुस्तानी हास्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

दोपहर 2:50 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन सत्र में जस्टिस शबिहुल हसनैन शास्त्री ने भारत की समन्वित संस्कृति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद प्रसिद्ध नाटक कोर्ट मार्शल का मंचन किया। इसका निर्देशन जाने-माने रंगकर्मी अरविंद गौर और लेखन स्वदेश दीपक ने किया। यह नाटक एक नए रंगरूट राम चंद्र पर आधारित है जिस पर अपने एक अफसर की हत्या करने और दूसरे को घायल करने का मुकदमा चल रहा है। नाटक का निर्देशन अरविंद गौड़ और लेखन स्वदेश दीपक ने किया है।
विज्ञापन


इसके बाद रंग कर्मी का धर्म, अनहद पोएट्री विद इंडियन राग्स और शब्द रंग जैसी विशेष साहित्यिक तथा सांगीतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसमें जावेद मुशिरी, कुंवर रंजीत चौहान, डॉ. जुबैर अंसारी, अब्बास कमर, अभिषेक तिवारी, हमजा बिलाल और सफीर सिद्दीकी सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों और कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आयोजक कुंवर रंजीत चौहान ने बताया कि यह विशेष आयोजन वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की समन्वित सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होंगी कथक, बांसुरी की प्रस्तुतियां
गेयटी में 22 मई को प्रसिद्ध लेखक एसआर हरनोट और अभिषेक तिवारी के बीच बोलती कहानियां, जागता समाज विषय पर संवाद सत्र होगा। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी अपनी प्रस्तुति घुंघरू बोल उठे से दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मोहक दुनिया से रूबरू कराएंगी। इसके अलावा वसुंधरा पवार की वेस्टर्न पॉप और इंडी म्यूजिक प्रस्तुति, पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन, अभिनेता एवं हास्य कलाकार रहमान खान का हिंदुस्तानी ह्यूमर और डॉ. यश गुलाटी की सेक्सोफोन प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समापन अवसर पर पल्लवी सेठ हिंदुस्तानी संगीत और ओपेरा फ्यूजन की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article