फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janata Curfew In himachal Live Updates: सफल रहा जनता कर्फ्यू, लोगों ने दिया भरपूर सहयोग

Sun, 22 Mar 2020 06:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Mar 2020 06:23 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया, जिसका असर देशभर में नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों में बंद हैं और हमेशा गुलजार रहने वाली सड़कें आज सूनी पड़ गई हैं। लगभग सभी शहरों का यही हाल है।  यहां एक साथ पढ़ें हिमाचल प्रदेश में जनता कर्फ्यू को लेकर पल-पल के अपडेट-

विज्ञापन
Janta curfew live updates and images in Himachal people inside home roads vacant corona virus impact
जनता कर्फ्यू के दिन शिमला में कुछ ऐसा दिखा नजारा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:15 PM, 22-Mar-2020
हिमाचल प्रदेश में जनता कर्फ्यू सफल रहा। दिनभर दुकानें, व्यापारिक संस्थान, होटल, ढाबे और रेस्तरां सब बंद रहे। बसों और ट्रेनों के पहिये भी थमे रहे। लोग भी घरों में ही दुबके रहे। जैसे ही शाम के पांच बजे लोगों ने घरों की बालकनी में आकर कोरोना वायरस के योद्धाओं के लिए शंख, थालियां और घंटिया बजाकर प्रोत्साहित किया। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।
05:06 PM, 22-Mar-2020
राजधानी शिमला में पांच बजते ही लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने शंख बजाया। कइयों ने थाली और घंटी बजाई। शिमला के माल रोड पर लगा सायरन भी बजा। पूरे प्रदेश में एक स्फूर्ति का एहसास हुआ।
विज्ञापन
03:52 PM, 22-Mar-2020
जनता कर्फ्यू के बीच कालका-शिमला रेल मार्ग बंद है। यहां रेलों की आवाजाही नहीं हुई। रेलमार्ग पर रोजाना करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां कालका और शिमला के बीच सफर करती हैं। इनमें सैकड़ों यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंचते हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे ने मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसका रविवार को पूरी तरह पालन किया गया। उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि यातायात के सभी साधन पूरी तरह बंद रखे गए हैं, जिनमें रेलवे भी शामिल है।
03:32 PM, 22-Mar-2020
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार दोपहर को आम लोगों से सोशल मीडिया पर कहा कि जनता के कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अपील की कि अभी भी कुछ लोग बिना किसी कारण के सड़कों पर निकल रहे हैं। उनका जनता से अनुरोध है कि इस कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कर्फ्यू को 23 मार्च सुबह सात बजे तक सफल बनाने को सरकार का सहयोग दिया जाए।
12:10 PM, 22-Mar-2020
कांगड़ा जिले के कोटला में शराब का ठेका खुला पाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची और ठेका बंद करवाया। कांगड़ा जिले के कंडवाल नाके पर एसडीएम तथा डीएसपी खुद चेकिंग कर रहे हैं। राहगीरों से पूछताछ की जा रही है।
11:33 AM, 22-Mar-2020
कांगड़ा जिले के खैरा के मेहता टेलर, जनता कर्फ्यू का लाभ उठाते हुए अपनी टीम के साथ घर पर मास्क बना रहे हैं। सोमवार को वे मास्क खरीदने में असमर्थ लोगों को मास्क बांटेंगे। वे बीते दो दिन में 150 मास्क निशुल्क बांट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:33 AM, 22-Mar-2020

सोलन के बद्दी में पसरा सन्नाटा

सोलन के बद्दी में रविवार सुबह कुछ ऐसा दिखा जनता कर्फ्यू का असर। सुबह सवेरे कॉलोनी में घरों के बाहर स्कूल-कॉलेज या दफ्तर जाने वाले लोग आज नजर नहीं आए। लोग सुबह से अपने-अपने घरों में बंद हैं।



 
08:17 AM, 22-Mar-2020

Janata Curfew In himachal Live Updates: सफल रहा जनता कर्फ्यू, लोगों ने दिया भरपूर सहयोग

शिमला के सभी बाजार आज बंद
शहर में सभी बाजार रविवार सुबह से बंद हैं। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके साथ ही तमाम रोजमर्रा के कामकाज और निर्माण कार्य भी आज ठप हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed