फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jammer Vehicle proposal by Himachal pradesh Police to Government

वीआईपी मूवमेंट सुरक्षित करने को होगी जैमर वाहन की खरीद, पीएचक्यू ने भेजा प्रस्ताव

Sat, 20 Oct 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Jammer Vehicle proposal by Himachal pradesh Police to Government

हिमाचल में वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हिमाचल सरकार ने तीन जैमर वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस मुख्यालय की सिफारिश पर गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बजट और वाहन खरीदने की मंजूरी की फाइल भेज दी है। केंद्र से मंजूरी मिली तो हिमाचल के पास भी अपने जैमर वाहन होंगे।

विज्ञापन


इनकी मदद से वीवीआईपी काफिले की मूवमेंट के दौरान उस क्षेत्र के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने आप कुछ देर के लिए ठप हो जाया करेंगे। हिमाचल में तकरीबन हर साल गर्मियों में देश के राष्ट्रपति छुट्टियां बिताने कुछ दिन शिमला का रुख करते रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री सरीखे वीवीआईपी भी हिमाचल का दौरा करते रहते हैं। जब भी इन वीवीआईपी का हिमाचल दौरा होता है तो हिमाचल पुलिस के लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था करना चुनौती बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammer Vehicle proposal by Himachal pradesh Police to Government

कारण, हिमाचल पुलिस को बख्तरबंद वाहनों और जैमर वाहनों के खिलाफ दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। अभी तक हर साल पंजाब व हरियाणा से जैमर और बख्तरबंद वाहन मंगाए जाते रहे हैं। वाहन मंगाने की प्रक्रिया में जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

चूंकि, कई बार ऐसा भी हुआ कि जिस राज्य से जैमर वाहन मांगे, वहां पहले ही कोई अन्य वीआईपी आया होता था। इस वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सरकार ने वीआईपी के लिए जैमर वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed