फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jam due to road closed

Shimla News: मालरोड की खोदाई से सर्कुलर रोड जाम, पूरा महीना परेशानी झेलने को रहें तैयार

Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
jam due to road closed
मरीना से शिल्ली चौक तक सड़क बंद होने से सर्कुलर रोड पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही, रोज लग रहा जाम
विज्ञापन

31 जनवरी तक चलना है मालरोड पर डक्ट का काम, तब तक नहीं बदलेगी यातायात व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर चल रही खोदाई से सर्कुलर रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मालरोड पर मरीना चौक से लेकर शिल्ली चौक तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद होने के कारण सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे रोज दिनभर सर्कुलर रोड पर यातायात जाम लग रहा है।
परेशानी यह है कि 31 जनवरी तक मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने वाली है। इससे सर्कुलर रोड पर यही यातायात व्यवस्था रहेगी। शहरवासियों को इस पूरे महीने सर्कुलर रोड पर लिफ्ट से लेकर टिंबर हाउस तक लगने वाले यातायात जाम से राहत नहीं मिलेगी। रविवार को भी सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहा। सैलानियों की कम आवाजाही के बावजूद इस सड़क पर जाम लगने से लोग परेशान हैं। मालरोड पर इन दिनों लोक निर्माण विभाग तारों का जंजाल भूमिगत करने के लिए डक्ट का निर्माण कर रहा है। इसके लिए मरीना चौक से लेकर शिल्ली चौक तक की सड़क की खोदाई की गई है। विभाग ने जिला प्रशासन से 31 जनवरी तक इस काम को करने के लिए सड़क बंद रखने की मंजूरी ली है। इसके चलते वाया केएनएच जाखू के लिए होने वाली वाहनों की आवाजाही अब सर्कुलर रोड से हो रही है। गाड़ियां लिफ्ट के पास हाईकोर्ट के लिए मुड़ती हैं जिससे यातायात जाम लग रहा है।
विज्ञापन


पिछला काम पूरा करने में भी देरी
मालरोड पर ओकओवर से लेकर मरीना चौक तक की सड़क पर 31 दिसंबर तक काम पूरा होना था। यह काम भी अब 31 जनवरी तक ही पूरा हो पाएगा। इसके चलते यह सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। मालरोड के इस हिस्से में आमतौर पर वीआईपी वाहनों की मूवमेंट रहती है। अब इसके बंद होने से वाहन सर्कुलर रोड पर आ रहे हैं जिससे जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि जल्द ही इस काम को पूरा कर दिया जाएगा। एडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि डक्ट की खोदाई के लिए मालरोड सड़क बंद की गई है। जल्द इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed