फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jam becomes a problem, a journey that takes minutes takes hours

Shimla News: जाम बना मुसीबत, मिनटों के सफर में लग रहे घंटों

Wed, 15 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jam becomes a problem, a journey that takes minutes takes hours
एमएलए क्रॉसिंग से पुराने बस अड्डे तक हालत खराब
विज्ञापन

लोगों को रोजाना झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
बसें दिन में 5 की जगह लगा पा रही हैं 2 ही चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में रोजाना लग रहा जाम आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तीन से चार किलोमीटर के सफर जहां 10 से 15 मिनट लगते हैं वहां अब जाम में फंसे रहने से घंटों में यह दूरी तय हो रही है।
जाम के कारण बसों के रूट भी फेल हो रहे हैं। शहर में आधे से पौना घंटा देरी से बसों का संचालन हो रहा है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के विक्ट्री टनल, एमएलए क्रॉसिंग, आरटीओ, विधानसभा, सर्कुलर रोड, संजौली, नवबहार, छोटा शिमला, न्यू शिमला में बुधवार को भारी जाम लगा रहा। सुबह 8:30 बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह 9:00 बजे तक पुराने बस अड्डे से जाम 103 तक पहुंच गया। इसके बाद सुबह 9:30 बजे एमएलए क्रॉसिंग तक लंबा जाम लग गया। लोगों को एमएलए क्रॉसिंग से पुराने बस अड्डे तक पहुंचने में ही एक घंटे का समय लग गया। आमतौर पर यह दूरी 10 से 15 मिनट में तय हो जाती है। सुबह 8:30 बजे के बाद बसों के रूट प्रभावित हुए। बसें जाम में फंसने से अपने अगले रूट पर आधा घंटा देरी से चल रही हैैं।
विज्ञापन


निजी बसों के 60 फीसदी रूट फेल हो रहे हैं। पंथाघाटी-पुराना बस अड्डा-समरहिल, संजौली-पुराना बस अड्डा- समरहिल रूट पर चलने वाली बसें जाम के चलते दो ही चक्कर लगा पा रही हैं। आमतौर पर यह बसें इस रूट पर दिन में पांच चक्कर लगाती हैं। मुद्रिका बसें नौ चक्कर की जगह पांच ही लगा पा रही है। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि जाम के चलते रोजाना बसों के रूट बुरी तरह से फेल हो रहे हैं। बसें पांच की जगह दो से तीन चक्कर ही लगा पा रही है। इससे प्राइवेट ऑपरेटरों को घाटा झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article