{"_id":"60cf4d0abbdf543fa802f22f","slug":"jal-shakti-vibhag-himachal-pradesh-water-supply-trial-in-lahaul-spiti-in-minus-25-degree-celsius-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माइनस 25 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी, विभाग का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माइनस 25 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी, विभाग का ट्रायल सफल
Sun, 20 Jun 2021 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना के लिए में 2.6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सबसे पहले केलांग कस्बे को इस योजना के अंतर्गत 24 घंटे पानी की आपूर्ति की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से जिले के अन्य हिस्सों में इसी तरह पानी पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में अब यूरोपियन देशों की तर्ज पर एंटी फ्रीज वाटर सप्लाई से माइनस 25 डिग्री तापमान में भी पेयजल उपलब्ध होगा। अटल टनल बनने के बाद लाहौल-स्पीति टूरिज्म के क्षेत्र में उभर रहा है। ऐसे में सर्दी के मौसम में भी एंटी फ्रीज तकनीक से पानी की सुविधा से पर्यटन कारोबार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना के लिए में 2.6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सबसे पहले केलांग कस्बे को इस योजना के अंतर्गत 24 घंटे पानी की आपूर्ति की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से जिले के अन्य हिस्सों में इसी तरह पानी पहुंचाने की योजना है। सर्दी के मौसम में घाटी के कुछ हिस्सों में पारा शून्य से 30 डिग्री तक नीचे लुढ़क जाता है। ऐसे में पाइपों से गुजरने वाला पानी बर्फ में तब्दील हो जाता है। इसी को देखते हुए पेयजल को लेकर लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। केलांग कस्बे में 24 घंटे पानी की आपूर्ति की योजना को दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इस प्रोजेक्ट का प्रारूप सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष रखा था। बीते सर्दी के सीजन में जल शक्ति विभाग के ट्रायल में यह योजना कामयाब रही है। ट्रायल के तौर पर जल शक्ति विभाग ने जिला में इस तकनीक से अस्पताल के लिए पानी की लाइन बिछाई है। इस काम को जनवरी में अंजाम दिया गया। इसके लिए 200 मीटर पाइप जमीन के डेढ़ मीटर नीचे बिछाई गई है। जनवरी में बर्फबारी के बीच माइनस तापमान होने के बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु रही। अब केलांग के सभी होटलों, होम स्टे व रेस्ट हाउसों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन