{"_id":"586838f69727403831ad3df56c3e2efd","slug":"jakhu-ropeway-trial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक शुरू होगा रोप वे, कंपनी ने किया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक शुरू होगा रोप वे, कंपनी ने किया ट्रायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहु प्रतीक्षित जाखू रोप वे का एक बार फिर ट्रायल किया गया। जोधा निवास स्थित लोअर टर्मिनल से केबिन अपर टर्मिनल की ओर रवाना किया। हालांकि केबिन अपर टर्मिनल तक नहीं पहुंचा। जैक्सन कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह रूटीन ट्रायल था।
विज्ञापन
रोप-वे के लोअर और अपर टर्मिनल के बीच स्विस रोप डाली जा चुकी है। अलाइनमेंट जांचने के लिए रोप पर केबिन लगा कर ट्रायल किया जा रहा है। लोअर और अपर टर्मिनल के बीच पेड़ों की टहनियों के कारण रोप अलाइनमेंट प्रभावित हो रही है। रोप-वे के लोअर टर्मिनल में लिफ्ट लगाने के लिए जैक्सन कंपनी ने ‘कोन ऐलिवेटर’ को काम सौंपा है।
विज्ञापन
कंपनी ने लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर रोप-वे बना रही कंपनी ने काम तेज कर दिया है। दिसंबर तक रोप वे चालू करने के लिए इलेक्ट्रिकल काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन