{"_id":"6fb088b7399d6e99837824d7ecce3f28","slug":"jakhoo-rope-way-started-from-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से देखें शिमला का खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से देखें शिमला का खूबसूरत नजारा
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 07 Oct 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित शिमला के जाखू रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए जोधा निवास स्थित लोअर टर्मिनल का टावर बनकर तैयार हो गया है। जाखू स्थित अपर टर्मिनल के लिए टावर तैयार करने का काम अभी चल रहा है।
विज्ञापन
लोअर टर्मिनल के लिए बनाए टावर पर वायर और केबिन की सर्विसिंग के लिए दो प्लेटफार्म बनाए गए हैं। अगले साल से जाखू रोप का संचालन शुरू होगा।
रोप-वे के पारदर्शी केबिन से लोग सिटी व्यू का भरपूर आनंद ले सकेंगे। केबिन में चारों तरफ शीशे लगे हैं। इन शीशों से लोग राजधानी शिमला का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर केबिन को विशेषतौर पर डिजाइन किया है। केबिन में चारों तरफ खिड़कियां हैं लेकिन अंदर बैठे लोग इन्हें नहीं खोल सकते। आपातकालीन समय में बाहर से इन खिड़कियों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन
रोप-वे के लिए स्विट्जरलैंड से आठ केबिन शिमला पहुंच चुके हैं। रोप-वे तैयार होने के बाद यह पीले रंग के केबिन हरे भरे पेड़ों के ऊपर से गुजरते हुए शहर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित जाखू मंदिर पहुंचेंगे।
चार केबिन जोधा निवास से लोगों को जाखू पहुंचाएंगे और चार केबिन जाखू से जोधा निवास की ओर चलेंगे। रोप-वे का संचालन शुरू होने के बाद रिज मैदान से जाखू पहुंचने में मात्र पांच मिनट लगेंगे।
मोनो केबल जिगबैक सिस्टम पर चलने वाले रोप वे के लिए केबिन वायर स्विट्जरलैंड से मंगवाई है।